logo

Jamtara की खबरें

जामताड़ा के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में चोरी, 15 से 20 लाख का सामान ले उड़े चोर 

जामताड़ा के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। चोरों ने मंदिर के अंदर घुसकर गेट का ताला तोड़ दिया और बाबा श्याम के श्रृंगार के जेवर, छत्तर और दान पेटी में रखी नकदी समेत कीमती सामान चुरा लिया। बताया जा रहा है कि चोर करीब 15 से 20

जामताड़ा : रूपनारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जलापूर्ति पाइप चोरी के आरोप में 3 गिरफ्तार

रूपनारायणपुर पुलिस ने जलापूर्ति पाइप चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सलानपुर ब्लॉक के हल्द कनाली निवासी पंटू किस्कू (27), बाराबनी ब्लॉक के सस्ता इलाके के बुदिनाथ किस्कू (30) और वि

जामताड़ा के नए डीसी रवि आनंद ने संभाला पदभार, कहा -टीम भावना से करेंगे काम

जामताड़ा डीसी के रूप में  रवि आनंद ने पदभार ग्रहण कर लिया। नव पदस्थापित उपायुक्त ने प्राथमिकता बताई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, मैं आशा करता हूं कि जामताड़ा की टीम के साथ मिलकर उसे पूरा करूं।

जामताड़ा में रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर जामताड़ा और चित्तरंजन स्टेशन के बीच मंगलवार को एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। शव अमोय पुलिया और निर्मल महतो चौक के बीच डाउन रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

जामताड़ा में पेट्रोल टैंकर से 8 हजार लीटर तेल बहाया, बड़ी घटना टली, एक आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-419 पर स्थित गोरायनाला के पास सोमवार रात एक बड़ी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की कोशिश की गई। गोल बायो ऑयल पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी एक संदिग्ध टैंकर से बदमाशों ने करीब 8 हजार लीटर पेट्रोल बहा दिया

जामताड़ा यूनिवर्सिटी प्रशासन की हस्तक्षेप से मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा

जामताड़ा महाविद्यालय के मुख्य गेट पर ताला टूटने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने हस्तक्षेप किया।

जामताड़ा पुलिस ने हथियार सहित 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, डकैती की बना रहे थे योजना 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा पुल के निकट गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर डकैती की योजना बना रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का एकनाथ शिंदे पर तंज, कहा- BJP ने किया आपको यूज एंड थ्रो 

जामताड़ा विधायक महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्पी लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने महायुति नेता एकनाथ शिंदे को निशाना बनाया है। कांग्रेस नेता ने एकनाथ शिंदे पर तंज करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है। 

जामताड़ा : वाहन जांच के दौरान स्कूटी की डिक्की से मिले 10 लाख रुपये कैश 

मिहिजाम पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 9 लाख 76 हजार 950 रुपया कैश बरामद किया। बताते चलें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जामताड़ा जिला में इतनी बड़ी मात्रा में कैश मिलने का यह पहला मामला सामने आया है।

जामताड़ा में युवक ने पुलिस पर लगाया 84,000 रुपये की छिनतई का आरोप, SP से लगाई गुहार  

जामताड़ा में एक युवक ने पुलिस पर छिनतई करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक को दिये आवेदन में युवक ने अपना नाम अब्दुल लतीफ, पिता याकूब अंसारी, चैनपुर थाना- नारायणपुर, जिला-जामताडा का निवासी बताया है।

जामताड़ा : शराब ठेका कर्मियों को नहीं मिल रहा मानदेय, जमकर किया हंगामा 

जामताड़ा में आज शराब ठेक कर्मियों ने जमकर हंगामा किया। बताया कि उनको दो महीने से मानदेय नहीं मिला है।  बता दें कि जिलेभर में संचालित सभी 36 सरकारी शराब दुकानों में निजी कंपनी ने मेन पावर सप्लाई किया है।

जामताड़ा में चोरों ने जमकर मचाया उत्पात, एक ही रात में 5 जगहों पर चोरी

जामताड़ा में सोमवार की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाई है। चोरों ने वरीय अधिवक्ता के घर सहित पांच जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

Load More